कुंडा: मानिकपुर के जाखामई गांव में सूने घर से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मानिकपुर के जाखामई गांव में शनिवार रात चोरों ने सरला देवी के सूने घर को निशाना बनाया। जब परिवार खेत में गेहूं मड़ाने गया था, तब चोर ताला तोड़कर 20 हजार नगदी और लाखों के जेवरात उड़ा ले गए। सीओ ने रविवार शाम 5 बजे बताया की परिजनों के लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है, वहीं ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।