शिवपुरी नगर: कनाखेड़ी में एफआईआर के बाद दबंगों ने गांव में घुसने से रोका, पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के कनाखेड़ी गांव में पुराने विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के बाद अब पीड़ित परिवार को गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है। शनिवार की रात जान बचाकर दूसरे गांव में गुजारने के बाद रविवार की दोपहर 1 बजे पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई।