शिवपुरी नगर: राठौर मोहल्ले में शराब के लिए पति ने राशन बेचा व विरोध करने पर पत्नी को बेल्ट से पीटा, अस्पताल में भर्ती
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के राठौर मोहल्ला मे रहने वाली जहरूनिशा बेगम ने जानकारी देते हुए बताया की उसका पति हसन खान शराब के लिए कंट्रोल से मिला राशन बेच आया। जिसका उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ बेल्टों से जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।