गोपालगंज: गोपालगंज मे 29 जुलाई से 3 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत,लंबित मामलों का होगा निपटारा,न्यायाधीश राकेश मालवीय
गोपालगंज। उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के द्वारा उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली परिसर में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मालवीय ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।