गोपालगंज: कुचायकोट थाना क्षेत्र से पुलिस ने पिस्टल कारतूस सहित अन्य सामान के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार : सदर एसडीपीओ प्रांजल
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से पुलिस ने जांच के दौरान एक बाइक पर सवार सिवान जिले के रहने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अपराधी के पास से एक पिस्टल, एक कारतूस सहित अन्य सामान बरामद कर लिया। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बुधवार को दी।