फर्रुखाबाद: कमालगंज स्थित मधु गैस एजेंसी पर डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण, डीएम ने एजेंसी मैनेजर को लगाई फटकार
कमालगंज स्थित मधु गैस एजेंसी का डीएम डॉ अंकुर लाठर व एसपी आरती सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 08 अप्रैल की गैस बुकिंग की डिलीवरी अब तक न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।डीएम ने निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को गैस की 100 प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं ने अवगत कराया।