भेरूंदा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को खोज कर सकुशल परिजनों के हवाले किया है। दो दिन पूर्व युवती के परिजनों के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था जिसमें उल्लेख किया गया था, कि हमारी बेटी घर से बिना बताए कहीं लापता हो गई है, काफी खोजबीन करने के बाद भी उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।