बिहार: सतियार गंज में बाइक से चोट लगने को लेकर हुए विवाद में हुई गोलीबारी, एक की हुई मौत दो लोग हुए जख्मी
Bihar, Nalanda | Mar 7, 2024 इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सतियार गंज में बाइक से चोट लगने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे मोहम्मद निसार को तीन गोली लगी और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि इस घटना में दो और व्यक्ति जख्मी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।