बिहार: टांडा पर गांव से बेल टूटी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Mar 7, 2024 हरनौत थाना क्षेत्र के टांडा पर गांव से बेल टूटी के मामले में स्वर्गीय वासुदेव बिंद के पुत्र योगेंद्र बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में हरनौत थाना प्रभारी ने बताया कि 2021 का मारपीट का केस है और यह व्यक्ति ने बेल करवा ली थी। लेकिन दोबारा कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण कोर्ट के द्वारा नोटिस आने के बाद योगेंद्र बिंद को गिरफ्तार किया गया है।