बिहार: सोहडी मोहल्ले से पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Mar 7, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडी मोहल्ले से पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान स्वर्गीय सुनील चौधरी के पुत्र रौशन कुमार के रुप में हुई है। इस मामले में सोहसराय थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी, इस दौरान आरोपी को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।