बिहार: केपी चौक के पास से दो पिकअप वाहन में लदी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने 2 शराब धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Mar 7, 2024 इस्लामपुर थाना क्षेत्र के केपी चौक के पास से पिकअप वाहन में लदी अंग्रेजी शराब को इस्लामपुर पुलिस ने बरामद करते हुए दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान स्वर्गीय रामदेव दांगी के पुत्र देवेंद्र कुमार दांगी और अशोक यादव के पुत्र अमलेश कुमार के रूप में हुई है।