बिहार: उत्पाद विभाग की टीम ने बिहारशरीफ, राजगीर और हिलसा में छापेमारी कर शराब के साथ 9 विक्रेताओं को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Mar 7, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने बिहारशरीफ, राजगीर और हिलसा क्षेत्र में गुरूवार को अभियान चलाकर अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी की। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी अभियान में लगभग 26 लीटर शराब, 9 लीटर बियर बरामद करते हुए 9 शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 17 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।