बिहार: सदर अस्पताल के उपाधीक्षक कार्यालय में लिंग भेद भाव और महिला उत्पीड़न को लेकर की गई समीक्षा बैठक
Bihar, Nalanda | Mar 7, 2024 साझा प्रोग्राम के तहत लिंग भेदभाव रोकने और महिला उत्पीड़न से संबंधित मामले को लेकर सदर अस्पताल कैंपस स्थित उपाधीक्षक के कार्यालय में गुरुवार को समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि जो महिला घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं, उन महिलाओं को काउंसलिंग करके महिला हेल्पलाइन के माध्यम से उन्हें न्याय दिलाने में सहायता की जाती है। उसी की समीक्षा की जा रही है।