चित्तौड़गढ़: इंदिरा गांधी स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों को बाल विवाह के खिलाफ जन जागरूकता के तहत दिलाई गई शपथ
जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशन में बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत मंगलवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा खिलाड़ियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं को अपने आसपास बाल विवाह होने की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।