टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में टीएल की बैठक आयोजित, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में टीएल की बैठक आयोजित की गई।बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी नगरीय निकाय एक माह के अंदर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने टीकाकरण शीघ्र पूर्ण कराने एवं आयुष्मान कार्ड के पंजीयन में प्रगति लाने के निर्देश दिए।