बंगला नगर में फायरिंग होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की जानकारी सामने आई है।
सूचना मिलते ही नयाशहर थाना और मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है, जबकि दूसरे पक्ष ने ईंट और लोहे के सरियों से हमला किया।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फायरिंग की पुष्टि और घटना के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।