Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
tbnbkn
वार्ड पार्षद शुभकरण गहलोत(माली बाबा) खुद ही लेकर निकले कचरा उठाने वाली गाड़ी...आपका क्या कहना है कमेट मे बताये! The Bikaner News को फॉलो जरूर करे
Bikaner, Bikaner
| Oct 8, 2026
MORE NEWS
एपेक्श हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला मरीज की मौत मृतका लूणकरणसर निवासी महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा परिजनों ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के साथ की मारपीट डॉ तनवीर मालावत के साथ मारपीट घटना की सूचना पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची मामले को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक रहा हंगामे का माहौल। #bikaner #hospital #doctor #marpit #police #rajasthan #bikaner_update
Bikaner, Bikaner | Oct 8, 2026
बीकानेर में लगता है कचरे ने भी अब स्थायी निवास बना लिया है। जहां देखो वहीं कचरे के ढेर… और सफाई व्यवस्था शायद फाइलों में ही साफ-सुथरी नजर आ रही है। सड़कों के किनारे जमा कचरा बता रहा है कि शहर में सफाई अभियान तो खूब चल रहे हैं, बस सफाई कहीं दिखाई नहीं दे रही। करोड़ों का बजट, बड़े-बड़े दावे और स्वच्छ शहर के वादे… लेकिन जमीन पर हालात ऐसे कि कचरा भी सोच रहा होगा—अब हमें कौन हटाएगा? सवाल सीधा है— शहर की सफाई व्यवस्था आखिर कब पटरी पर आएगी? या फिर कचरे के ढेर ही शहर की नई पहचान बनने वाले हैं? The Bikaner News Dr B D Kalla Jethanand Vyas Bhajanlal Sharma Pankaj Pankaj Gahlot
Bikaner, Bikaner | Oct 8, 2026
सरपंच चुनाव की जंग हुई तेज, दतवास पंचायत का अगला सरपंच कौन? गांव की सियासत में बढ़ी हलचल, दावेदारों की सक्रियता तेज… अब किसके सिर सजेगा सरपंच का ताज? दतवास पंचायत आपके हिसाब से कौन हो सकता है अगला सरपंच? #दतवास #सरपंचचुनाव #पंचायतचुनाव #राजस्थानचुनाव #गांवकीसियासत #चुनावीहलचल #KGNewsRajasthan
Bikaner, Bikaner | Oct 7, 2026
बीकानेर से बड़ी खबर मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर की पिटाई बीकानेर के अपेक्स हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला मरीज की मौत हो गई। मृतका की पहचान लूणकरणसर निवासी रुकसाना बानो के रूप में हुई है।मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनवीर मालावत के साथ मारपीट करने और उनके कपड़े फाड़ने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।मामले में मौत के कारणों और घटना के पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच कर रही है The Bikaner News को फॉलो जरूर करे #Bikaner #BikanerNews #TheBikanerNews #ApexHospital #HospitalNews #BreakingNews #RajasthanNews #BikanerBreaking
Bikaner, Bikaner | Oct 7, 2026
इस बदहाली की जिम्मेदारी क्या सिर्फ जनता की है?गलियों में कचरा उठाने की गाड़ियां नियमित आती नही,टैक्टर दो तीन दिनों से आते नही...जनप्रतिनिधि एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने में व्यस्त है,और कुछ लोग कहते है की जनता जिम्मेदार है..! आपकी प्रतिक्रिया आमंत्रित है.. The Bikaner News को फॉलो जरूर करे... Dr B D Kalla Jethanand Vyas
Bikaner, Bikaner | Oct 7, 2026
अपने अपने वार्ड को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी उन तमाम जनप्रतिनिधियों की बनती है जो सक्रिय राजनीति करते है, चाहे वो किसी भी पद पर हो या किसी भी पार्टी से जुड़ा हो..उन सब को ये वीडियो शेयर करे और The Bikaner News को फॉलो जरूर करे... आपके कमेट भी आमंत्रित है... Dr B D Kalla Jethanand Vyas #Anil_kalla #वार्ड_पार्षद
Bikaner, Bikaner | Oct 7, 2026
जीवन विज्ञान बच्चों को बेहतर सोच, संतुलित व्यवहार और संस्कारों के साथ जीना सिखाता है :डॉ अर्पिता गुप्ता गंगाशहर। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में आयोजित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह* के सप्तम दिवस को “जीवन विज्ञान दिवस” के रूप में अणुव्रत समिति गंगाशहर द्वारा अर्हम इंग्लिश एकेडमी, नोखा रोड के प्रांगण में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत समिति गंगाशहर के अध्यक्ष श्री करणीदान रांका द्वारा मंगलाचरण से किया गया। समिति के अध्यक्ष करणी दान जी रांका ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “अणुव्रत केवल कुछ शब्दों, नियमों या संकल्पों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने वाली आचरण की पद्धति है। अणुव्रत हमें सिखाता है कि हम अपने विचारों, वाणी और व्यवहार में संयम रखें तथा स्वयं के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी समझें।” आगे उन्होंने कहा कि जीवन विज्ञान केवल पढ़ने का विषय नहीं, बल्कि जीवन को समझने और बेहतर ढंग से जीने की कला है। आज बच्चों के सामने पढ़ाई के साथ-साथ तनाव, प्रतिस्पर्धा, सोशल मीडिया और बदलती जीवनशैली जैसी अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे समय में जीवन विज्ञान बच्चों को अपनी भावनाओं को समझने, क्रोध पर नियंत्रण रखने, सकारात्मक सोच विकसित करने, एकाग्रता बढ़ाने और दूसरों के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा देता है। समिति के आशीष गर्ग ने बताया कि अर्हम इंग्लिश एकेडमी प्रबंधक सुरेंद्र डागा ने विद्यार्थियों से कहा कि “जीवन में सफलता केवल अच्छे अंक प्राप्त करने से नहीं मिलती, बल्कि अच्छे संस्कार, अच्छा व्यवहार, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को वास्तव में सफल बनाते हैं।” कार्यक्रम प्रभारी श्री राजेंद्र नाहटा ने बताया कि इस अवसर पर अणुव्रत समिति गंगाशहर द्वारा मुख्य वक्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता एवं अर्हम इंग्लिश एकेडमी के प्रबंधक श्री सुरेंद्र डागा का पताका पहनाकर एवं अणुव्रत साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम प्रभारी श्री देवेंद्र बोथरा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं समाज में नैतिक मूल्यों, संयम, सद्भावना और संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी श्री बछराज गुलगुलिया ने बताया कि कार्यक्रम में अणुव्रत समिति गंगाशहर के अध्यक्ष करणीदान रांका, उपाध्यक्ष मनोज सेठिया एवं मनीष बाफना, मंत्री कन्हैयालाल बोथरा, सहमंत्री मनोज छाजेड़, राजेंद्र नाहटा, हेमराज गुलगुलिया, ताराचंद गुलगुलिया, पुखराज दुगड़, धरमचंद सोनी, बछराज गुलगुलिया, दिलीप सिरोहिया, आशीष गर्ग,डालचंद बुच्चा, नवरतन रांका सहित अणुव्रत समिति गंगाशहर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अणुव्रत समिति गंगाशहर के उपाध्यक्ष मनीष बाफना ने किया तथा दिलीप सिरोहिया ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने जीवन में अच्छे संस्कार, संयम, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में “अच्छे विचार–अच्छा व्यवहार–श्रेष्ठ जीवन” की भावना विकसित करना रहा।
Bikaner, Bikaner | Oct 7, 2026
अर्जुनराम मेघवाल बोले—विकसित भारत का भविष्य आज यहां बैठा है, मोदी के 25 वर्ष सेवा और तपस्या के मेडिकल सर्किल पर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ सेवा ज्योति कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ वर्चुअल प्रसारण बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा शहर जिला बीकानेर द्वारा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में बुधवार को मेडिकल सर्किल पर सेवा ज्योति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण भी किया गया, जिसे बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने सुना। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सेवा, तपस्या और राष्ट्र निर्माण की यात्रा बताते हुए कहा कि “विकसित भारत का भविष्य आज यहां बैठा है।” अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी और आज प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। यह यात्रा पद और प्रतिष्ठा की नहीं, बल्कि सेवा, तपस्या और निरंतर राष्ट्र समर्पण की यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मान-सम्मान के लिए नहीं, बल्कि भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली में कार्यकर्ताओं और देशवासियों के प्रति आत्मीयता स्पष्ट दिखाई देती है। प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन का यह अवसर सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करने वाला है। नाल एयरपोर्ट का प्रसंग बताते हुए मेघवाल ने कहा कि विमान में सवार होने के बाद प्रधानमंत्री वापस नीचे उतरे और कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यवहार उनकी संवेदनशीलता और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश और जनता के बीच सक्रिय रहते हैं, जबकि विपक्ष के नेता बार-बार छुट्टियों पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली को समझे बिना उन पर आरोप लगाना उचित नहीं है। मेघवाल ने कहा कि आज भारत इतना मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र बन चुका है कि दूसरे के घर में घुसकर मारने वाला देश भारत बना है। उन्होंने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व का उल्लेख करते हुए कहा कि वे ऊपर से कठोर दिखाई देते हैं, लेकिन अंदर से नारियल की तरह नर्म हैं। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के प्रति उनकी संवेदनशीलता उनके निर्णयों में दिखाई देती है। अपने विदेश दौरों के अनुभव साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज दुनिया भारत की बढ़ती ताकत और प्रतिष्ठा को स्वीकार कर रही है। भारतीय पासपोर्ट की बढ़ती ताकत इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान लगातार मजबूत हुई है और दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के वर्तमान के साथ-साथ भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं। देश में लिंग अनुपात को देखते हुए समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियान शुरू किए गए, जिनका उद्देश्य समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाना है। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में महंत विमर्शानंद महाराज, विधायक जेठानंद व्यास, विश्वनाथ मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, उपमहापौर पंकज गहलोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, कुम्भाराम सिद्ध, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, दीपक पारीक, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Bikaner, Bikaner | Oct 7, 2026