बीकानेर में लगता है कचरे ने भी अब स्थायी निवास बना लिया है।
जहां देखो वहीं कचरे के ढेर… और सफाई व्यवस्था शायद फाइलों में ही साफ-सुथरी नजर आ रही है।
सड़कों के किनारे जमा कचरा बता रहा है कि शहर में सफाई अभियान तो खूब चल रहे हैं, बस सफाई कहीं दिखाई नहीं दे रही।
करोड़ों का बजट, बड़े-बड़े दावे और स्वच्छ शहर के वादे…
लेकिन जमीन पर हालात ऐसे कि कचरा भी सोच रहा होगा—अब हमें कौन हटाएगा?
सवाल सीधा है—
शहर की सफाई व्यवस्था आखिर कब पटरी पर आएगी?
या फिर कचरे के ढेर ही शहर की नई पहचान बनने वाले हैं?
The Bikaner News Dr B D Kalla Jethanand Vyas Bhajanlal Sharma Pankaj Pankaj Gahlot