शाम्हो अकहा कुरहा: एआईवाईएफ शाम्हो ने बरौनी कानपुर पाइप लाइन के निजीकरण के खिलाफ नारायण गांव में ताली-थाली बजाकर प्रदर्शन किया
एआईवाईएफ नारायण गांव में रविवार को शाम करीब आठ बजे बरौनी कानपुर पाइप लाइन के निजीकरण के खिलाफ ताली बजाओ थाली बजाओ कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया। एआईवाईएफ शाम्हो के संगठन सचिव राहुल कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा सभी सरकारी कम्पनियों को निजी कम्पनियों के हाथों में औने-पौने में दिए जाने के खिलाफ यह प्रदर्शन गांव गांव में किया जा रहा है।