परसवाड़ा: परसवाड़ा में विधायक मधु भगत ने किया ध्वजारोहण, 85% अंक लाने वाले कक्षा 10-12वीं के विद्यार्थियों को 2-2 हजार मिलेंगे
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परसवाड़ा क्षेत्र में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक ने राम मंदिर परिसर में तिरंगा फहराकर क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। विधायक ने सांदीपनि विद्यालय पहुंचकर