कायमगंज: कायमगंज में ग्यारहवीं शरीफ के जुलूस जलसे की तैयारियों पर बैठक, अंजुमन खुद्दामे गौस कमेटी ने शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर दिया
कायमगंज में ग्यारहवीं शरीफ के जुलूस और जलसे की तैयारियों को लेकर अंजुमन खुद्दामे गौस कमेटी की एक बैठक हुई।यह बैठक बजरिया बेगराज की सराय वाली मस्जिद में आयोजित की गई।इसकी अध्यक्षता जनाब अदीवल हसन ने की।इसमें कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से कराने पर चर्चा की। बैठक में सभी सदस्यों को भाईचारे माहौल का संदेश दिया।