बहराइच: बहराइच - बलरामपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली देहात क्षेत्र के बहादुरचक के सुकई साइकिल से सुहापारा की तरफ जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने बहराइच - बलरामपुर हाईवे पर उन्हें ठोकर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को बहराइच अस्पताल भेजवाया। जहां उसकी मौत हो गई। उप निरीक्षक विपिन ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की मौत हुई है। जांच की जा रही है।