गुन्नौर: संभल में खेत की मेड़ काटने पर महिला को जान से मारने की धमकी
संभल के गांव अमरपुर में खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर महिला और उनके परिवार को धमकियां दी गईं। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।