परिहार: सरस्वती पूजा को लेकर परिहार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
परिहार प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने की। जिसमें विभिन्न पूजा समितियों एवं दोनों समुदायों के गणमान्य लोग शामिल थे। रविवार को इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती पूजा आपसी तालमेल एवं प्रेम के साथ मनाएं।