परिहार: सुतिहारा के समीप पुलिस ने पिस्टल व गोली किया जप्त, अपराधी फरार
परिहार थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने थाना क्षेत्र के सुरसंड-सीतामढ़ी मुख्य पथ में सुतिहारा के समीप रात्रि गस्ती के दौरान एक पिस्टल एवं चार कारतूस बरामद किया। हालांकि, पुलिस को देखकर अपराधी भाग निकला। पुलिस मौके से फरार अपराधी की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास में है। जानकारी के अनुसार पुलिस गश्ती के लिए थाना से निकली थी।