परिहार: खोकसी पिपरा में कालाबाजारी के चावल मामले में एमओ पंकज कुमार सोनी ने अज्ञात पर दर्ज कराई प्राथमिकी
वहीं जब्त चावल को जिम्मेनामा के तौर पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता राम दरेश राय को सौंपा गया है। मालूम हो कि बुधवार की रात खोक्सी पिपरा गांव में ग्रामीणों ने कालाबाजारी के लिए जा रहे 66 बोरी चावल को पिकअप वैन समेत पकड़ लिया था। हालांकि इस दौरान चालक ग्रामीणों को चकमा देकर भाग निकला था। बाद में ग्रामीणों ने चावल और पिकअप को पुलिस के हवाले कर दिया था।