परिहार: बेला एवं परिहार में नए थानाध्यक्ष बने,क्षेत्र में विधि व्यवस्था का लिया जायजा
परिहार प्रखंड अंतर्गत बेला एवं परिहार को नया थानाध्यक्ष मिला। बेला थानाध्यक्ष के रूप में रामाशंकर कुमार एवं परिहार थानाध्यक्ष के रूप में राजकुमार गौतम ने पदभार ग्रहण किया। शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित बेला एवं परिहार थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता अपराध पर अंकुश लगाना है।