परिहार: बबूरवन गांव में अगलगी की घटना में तीन लोगों के घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट
परिहार थाना क्षेत्र के बबुरवन गांव में देर रात अचानक आग लग जाने से तीन लोगों के घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। बाद में काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिससे आसपास के अन्य घर जलने से बच गए।शुक्रवार को सीओ प्रभात ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित में सुनैना देवी, इंदु देवी एवं अवधेश कुमार के नाम शामिल हैं।