कौशाम्बी: दिल्ली से घर लौट रहे युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी
चायल क्षेत्र के पाक्सराई निवासी 22 वर्षीय रामू पाल पुत्र विपिन चंद्र पाल की संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मनोहरगंज असरापुर के पास रेलवे लाइन किनारे लाश मिली।
रामू दिल्ली में एक कंपनी की गाड़ी चलाता था और छुट्टी लेकर घर लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को मालिक की गाड़ी छोड़ने के बाद वह घर के लिए निकला था।
गुरुवार रात करीब एक बजे मूरतगंज पुलिस चौकी से परिजनों को शव मिलने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़े और दस्तावेजों के आधार पर रामू की पहचान की।
परिजनों का आरोप है कि रामू का मोबाइल फोन और बैग गायब है, जबकि उसके पास कुछ दस्तावेज मिले हैं। बुधवार को ही उसने फोन से अपनी मां से बात की थी और करीब 12 हजार रुपये मंगाए थे।
मोबाइल और बैग गायब होने समेत अन्य परिस्थितियों को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। चचेरे भाई ज्ञानेंद्र पाल ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जा