सैनी पुलिस ने सिराथू रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा, पीड़िता सकुशल बरामद
कौशाम्बी। सैनी थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि आरोपित कल्लू उर्फ राजकरन पुत्र सूरज पाल, निवासी चितनपुर, थाना किशनपुर, जनपद फतेहपुर, उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर सैनी थाने में मु0अ0सं0 195/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को सिराथू रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी बरामद कर लिया है। आरोपित को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
#कौशाम्बी #सै�