लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, कौशाम्बी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे
मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस के लखनऊ प्रदर्शन में कौशाम्बी कांग्रेसजन जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों का समाधान पारदर्शी, निष्पक्ष और संवैधानिक तरीके से होना चाहिए।
प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, राजेश साहनी, श्याम मूर्ति तिवारी, श्याम सिंह भदौरिया, सचिन पांडेय, निक्की पांडेय, प्रियांशु त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
📍 लखनऊ से कौशाम्बी कांग्रेस की भागीदारी
#कौशाम्बी #कांग्रेस #लखनऊप्रदर्शन #गौरवपांडेय #चुनावआयोग मतदातासूची KaushambiNews CongressNews LucknowNews