मारपीट कर युवक की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
संदीपन घाट पुलिस ने लाठी बरामद की, पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय भेजा
संदीपन घाट। थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव में मारपीट के दौरान युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को राजेंद्र कुमार पुत्र राम खेलावन निवासी उजिहिनी खालसा ने तहरीर दी थी कि पिछली रात उसके भाई रविंद्र कुमार और गांव के लाला राम व अन्य लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर अगले दिन रविंद्र खेत की ओर गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लाला राम व अन्य लोगों ने एक राय होकर उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल रविंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मामले में संदीपन घाट थाने में मु0अ0सं0 250/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1), 190, 191(2) व 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को द�