दिनारा: दिनारा में खाद भंडार का एसडीओ ने किया निरीक्षण
Dinara, Rohtas | Sep 16, 2026 बिक्रमगंज SDM ने दिनारा प्रखंड के पटेल खाद भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद की उपलब्धता और भंडारण व्यवस्था की जानकारी ली। एसडीओ ने खाद की बिक्री एवं वितरण से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक की स्थिति, खाद के वितरण तथा किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था का जायजा लिया।