गुन्नौर: जुनावई विकासखंड क्षेत्र की सहकारी समिति में खाद की कालाबाजारी के मामले में समिति के सचिव के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के विकासखंड जुनावई की रिवाड़ा में स्थित साधन सहकारी समिति में खाद की कालाबाजारी के मामले में समिति के सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस पूरे मामले में एक ट्रक से उर्वरक खाद पिकअप में लोड करके ले जाया जा रहा था। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच रिपोर्ट में खाद की कालाबाजारी का आरोप भी लगा था।