सुमेरपुर की कुनेहटा चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप, पीड़ित दंपती से मारपीट व सामान छीनने का लगाया इल्जाम
हमीरपुर के सुमेरपुर क्षेत्र की कुनेहटा चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित और उसकी पत्नी ने पुलिस पर विपक्षियों से मिलीभगत कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान मोबाइल और सामान छीन लिया गया। मामले में पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
नोट: ये आरोप पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए गए हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
पुलिस ने वताया की बिवांर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को पूछताछ हेतु पुलिस चौकी बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के मध्य विवाद होने पर पुलिस द्वारा तत्काल बीच-बचाव कर शांत कराया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट अथवा अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
#Hamirpur #Sumerpur #Kunehta #HamirpurPolice #UPPolice #UttarPradesh #HamirpurNews #HamirpurTimesNews
Hamirpur, Hamirpur | Sep 28, 2026