चौरीचौरा: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा लापता, मामला दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी पुत्री एक डिग्री कॉलेज में पढ़ रही थी और उसका अपने सहेली के घर आना जाना था उसके घर उसकी मौसी का लड़का रहता था जो मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।