पटना ग्रामीण: जानीपुर में ₹70 लाख की फिरौती मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी वेस्ट पटना ने दी जानकारी
जानीपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसके परिजनों से 70 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया जबकि घटना में संलिप्त 3 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम 7:31 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है।