पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा में मंत्री विजय चौधरी ने कहा- नीट छात्रा मामले में CBI करेगी जांच, परिजन थे असंतुष्ट
नीट छात्रा के साथ बलात्कार और संदिग्ध मौत के मामले में अब सीबीआई जांच करेगी। इसे लेकर गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस की जांच से परिजन असंतुष्ट थे इसीलिए अब इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया है।