मुरैना: कलर घाटी चंबल घाट पर अवैध रेत कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, नावों में लगाई आग: डीएसपी
Morena, Morena | May 21, 2026 कलर घाटी चंबल घाट पर अवैध रेत कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नावों में आग लगाई गई हैं।सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कलरघाटी चंबल घाट पर पुलिस ने दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन में लगी नावों को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया।