शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे लखीसराय जिले के सभी थानों में रॉल=कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में संबंधित थानाध्यक्षों ने पुलिस पदाधिकारी के कामकाज की समीक्षा की और लंबित मामले के निपटारे,अपराध नियंत्रण गश्ती व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जरूरी निर्देश दिए.