नावकोठी: पहसारा-इनैया के बीच स्कूटी ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत हुई
नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा और इनैया के बीच मुरही फैक्ट्री के निकट हुए हुए सड़क दुर्घटना में वृंदावन के एक 65 वर्षीय किसान गौरीशंकर सिंह की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने मुरही फैक्ट्री इनैया के निकट जाम लगा दिया। घटना शनिवार की है। एक अनियंत्रित स्कूटी सवार ने साइकिल सवार गौरी शंकर सिंह को टक्कर मारी थी।