नावकोठी: देवड़ा गरही महादलित टोला में भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसंवाद कार्यक्रम, रामशंकर पासवान सहित अन्य नेता शामिल
देवड़ा गरही मजनूपुर मुसहरी सहित अन्य महादलित टोला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम शंकर पासवान मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा दलित महादलित के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।