लिधौरा: बछोड़ा: कार के आगे आने पर बवाल, शादी में आए युवक की डंडों से पिटाई
बछोड़ा गांव में शादी समारोह के दौरान कार के सामने आने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दो लोगों ने युवक की डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित रोहित रजक (26), निवासी सिमरा, रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने आया था। इसी दौरान उसका सोनू घोष और रज्जन घोष से विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों ने मारपीट कर दी।