हरिद्वार: अनियमित और दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर भाजपाईयों ने किया जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता का घेराव
शहर भर में अनियमित और दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को गुस्से में दिखाई दिए। भाजपाईयों ने उत्तराखंड जलसंस्थान कार्यालय पर पहुंच कर अधीक्षण अभियंता यशवीर सिंह मल्ल का घेराव किया। भाजपाईयों ने इस संबंध में ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द शहर में साफ पानी की आपूर्ति की मांग की। झुलसाती गर्मी के चलते इन दिनों पेयजल आपूर्ति की मांग बढ़ गई है।