हरिद्वार: लालजीवाला पहुंचे भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, उत्तराखंड सरकार से की ऑर्गेनिक बोर्ड गठन की मांग
भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक आज हरिद्वार के लालजीवाल पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से ऑर्गेनिक बोर्ड का गठन करने की मांग की। बता दे कि हरिद्वार में इन दिनों कई किसान यूनियनों के अधिवेशन चल रहे हैं। भाकियू अराजनैतिक के अधिवेशन में राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि ऑर्गेनिक बोर्ड के गठन के बाद उत्पादों की गुणवत्ता सुधरेगी।