हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय फ्लाईओवर के नीचे कबाड़ में लगी भीषण आग, फायर यूनिट ने पाया काबू
सोमवार शाम गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय फ्लाईओवर के नीचे पड़े कबाड़ में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलने लगी। जिसके चलते यातायात भी बाधित हुआ। मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने आग पर काबू पाया। इसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका। फ्लाईओवर के नीचे सड़क निर्माण की मशीनों का कबाड़ पड़ा है, जिसमे आग लग गई थी।