कुंडा: कुंडा में मुहर्रम के अवसर पर पुलिस ने किया पैदल गश्त
मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शुक्रवार शाम 5 बजे सीओ कुंडा शिव नारायण वैस और सीओ प्रयागराज वेद प्रकाश राय ने थाना कुंडा क्षेत्र में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया और पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई। पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।