मुरैना नगर: मुरैना कृषि उपज मंडी में खाद के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन, सीताराम धुन गाकर जताया विरोध; लगी लंबी कतार
कृषि उपज मंडी में खाद के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन, सीताराम की धुन गाते हुए विरोध जताया।मुरैना जिले की कृषि उपज मंडी में गुरुवार को खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने हाथों में मंजीरे लेकर "सीताराम" की धुन गाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मंडी परिसर में किसानों की लंबी कतारें दिखी।