मुरैना में फिर हुआ खूनी संघर्ष दो की मौत तीन घायल।
जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग, दो की मौत, तीन घायल।
मुरैना: सुमावली थाना क्षेत्र के घुरैया बसई स्थित हटूपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार नवल सिंह गुर्जर और रामजीलाल गुर्जर पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। फायरिंग में राजवीर गुर्जर और अजब सिंह गुर्जर को गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सुमावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी �
Morena Nagar, Morena | Aug 2, 2026