सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष: चचेरे भाइयों के बीच चली गोलियां, दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर घायल।
मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के घुरैया बसई ग्राम पंचायत के हटूपुरा गांव में रविवार सुबह सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पहले लाठी-डंडे चले, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी पक्ष गांव से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, खेतों के पास स्थित करीब पांच बिस्वा सरकारी बीहड़नुमा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष के नवल सिंह के बेटे नाथूराम और छोटेलाल ने जमीन के एक हिस्से पर मकान बना लिया था, जबकि दूसरे पक्ष के रामजीलाल के बेटे धीरेंद्र, राजवीर, अजब सिंह, अशोक और अवध किशोर भी दूसरे हिस्से पर मकान बनाना चाहते थे।
रविवार सुबह